Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देश के खाद्यान्न क्षेत्र में 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी: शिवराज

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि खरीफ 2024 में कुल खाद्यान्न उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 6.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें चावल, मक्का और ज्वार आदि फसलों के उच्च उत्पादन का योगदान है।

श्री चौहान ने यहां ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- खरीफ 2025 अभियान’ के दौरान संवाददाताओं से कहा कि राज्यों के बेहतर प्रदर्शन और किसानों की मेहनत के कारण खरीफ के रकबे में वृद्धि हुई है। खरीफ 2023-24 के दौरान धान का क्षेत्रफल चार करोड़़ सात लाख 30 हजार हेक्टेयर था, जो खरीफ 2024-25 में चार करोड़़ 34 लाख 20 हजार हेक्टेयर हो गया है।

See also  CG Big Breaking : नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा एसोसिएशन का कड़ा फैसला, दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध

चावल का उत्पादन खरीफ 2023-24 में 11 करोड़ 32 लाख 60 हजार टन था, जो खरीफ 2024-25 में 12 करोड़ छह लाख आठ हजार टन हो गया है। इसी तरह, खरीफ में 2023-24 के दौरान मक्का का क्षेत्रफल 83 लाख 30 हजार हेक्टेयर था, जो खरीफ 2024-25 में 84 लाख 40 हजार हेक्टेयर हो गया और मक्का का उत्पादन खरीफ 2023-24 में दो करोड़ 25 लाख 50 हजार टन था, जो खरीफ 2024-25 में दो करोड़ 48 लाख 10 हजार टन हो गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!