Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को थाना सारागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी योगेश मन्नेवार  उम्र 23 वर्ष साकिन अमरूवा थाना सारागांव के विरूद्ध धारा 376 भादवि  के तहत कार्यवाही की गई।
महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना समय 02 मार्च सन 2021 से 06 जून 2023 तक लगातार पीड़िता के साथ आरोपी योगेश मन्नेवार निवासी अमरूवा के द्वारा शादी करने का झांसा देकर शारीरीक शोषण करते रहा पीडिता द्वारा आरोपी को शादी करने कहने पर शादी करने से मुकर जाने पर पीडिता थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 91 / 2023 धारा 376 भादवि कायम किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी योगेश मन्नेवार उम्र 23 वर्ष साकिन अमरुवा थाना सारागांव  के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से आरोपी को 07 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, बारेठ, राजेश कोशले, आर आशुतोष कर्ष, लक्ष्मीनारायण कौशिक एवं महिला आर हेमलता राठौर का विशेष भुमिका रही ।

See also  डायल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित 02  आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!