Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Watch : अगली आइसक्रीम लाहौर में…छुट्टी से लौट रहे भारतीय सेना के जवान का वीडियो हो रहा जमकर वायरल…

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन चुके हैं, बस इसका ऐलान होना अब बाकी है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान की तरफ से भी हमला करने की कोशिश हो रही है, हालांकि वो ऐसा कर नहीं पा रहा.

भारत का एयर डिफेंस सिस्टम काफी मजबूत है, जिसके चलते पाकिस्तान का हर ड्रोन और मिसाइल हवा में ही मार गिराया जा रहा है. इसी बीच कई तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो सेना के एक जवान का भी वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान पाकिस्तान को ललकारता हुआ दिख रहा है.

See also  भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले एक महीने में निर्वाचन प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दिशा में साहसिक कदम उठाए...

अगली आइसक्रीम लाहौर में
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सेना ने सभी जवानों की छुट्टी तुरंत रद्द कर दी हैं. ऐसे में जवान अपने घरों से लौट रहे हैं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान को कहते हुए सुना जा सकता है कि “हम लोग 45 दिन की छुट्टी पर आए हुए थे, लेकिन अब बुलावा आ गया है. कल हम लोग यहां से रवाना हो जाएंगे, वापस दोबार मिलें या फिर ना मिलें, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. लेकिन इंडिया का कुछ नहीं बिगड़ेगा, इस बात का गारंटी है. जब भी आपको ये सुनने को मिलेगा कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो आपको हम लाहौर में मिलेंगे. अगली आइसक्रीम और जूस लाहौर में ही पिएंगे.”

See also  तेल-गैस की टेंशन होगी खत्म! जल्द ही भारतीय जहाजों के लिए खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, ईरानी राजदूत के बयान में बड़ा इशारा

https://www.instagram.com/reel/DJZRyr-SCDu/?igsh=MXU1aWVlbjQ4MmZraw==

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

Advertisment

इस वीडियो को देखते ही यूजर्स भी काफी जोश में भर गए हैं. लोग लिख रहे हैं कि जब ऐसे जवान हमारे पास हैं तो हमारा कौन क्या बिगाड़ सकता है. एक यूजर ने लिखा कि कोई भी टक्कर में नहीं है, इनके लिए हमारा एक शेर ही काफी है. तमाम लोग कमेंट्स में हिंदुस्तान की सेना की तारीफ कर रहे हैं.

सेना के बाकी जवानों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कोई अपनी मां से आशीर्वाद ले रहा है तो कोई जोश से भरा हुआ है. परिवार वालों को भावुक होते हुए भी इन वीडियो में देखा जा सकता है.

See also  छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण और सम्मान की घोषणा : पत्रकार भोलाराम, मोहन तिवारी, मुकेश एस. सिंह होंगे सम्मानित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!