Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

टैक्स चोरी मामले में शाहरुख खान को 13 साल बाद मिली जीत, इस फिल्म से जुड़ा है मामला…

मुंबई। शाहरुख खान ने 13 साल पुराना केस जीत लिया है. उनके ऊपर टैक्स चोरी का आरोप लगा था. हालांकि, अब इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल ने उनके हक में फैसला सुनाया है. ये मामला उनकी फिल्म ‘रावण’ से जुड़ा हुआ है.

साल 2011 में शाहरुख खान ‘रावण’ के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे. इस फिल्म के आने के बाद शारुख के ऊपर टैक्स चोरी का आरोप लगा था. 13 साल बाद इस मामले में किंग खान के हक में फैसला आया है. उनपर जो इल्जाम लगा था वो बेबुनियाद था. चलिए पूरा मामला जानते हैं.

‘रावण’ शाहरुख की कंपनी रेड चिल्लीज के बैनर तले बनी थी. यानी वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे. इस फिल्म को लेकर किंग खान और उनकी कंपनी के बीच में ये डील हुई थी कि इस फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग ब्रिटेन में होनी है. ऐसा में इनकम का 70 प्रतिश टैक्स ब्रिटेन में देना था.

See also  सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ग्राम पंचायतों को बनाएं सशक्तः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक...

शाहरुख खान पर क्या आरोप था?
साल 2011-12 में शाहरुख खान ने अपनी आय 83.42 करोड़ रुपये दिखाई, लेकिन आयकर विभाग ने इसपर विवाद किया, क्योंकि विभाग का ऐसा कहना था कि शाहरुख ने अपनी आय कम दिखाई है. लगभग चार साल के बाद डिपार्टमेंट ने उनकी टैक्स की गिनती 84.14 करोड़ रुपये के हिसाब से की. इसी को लेकर लंबे समय तक केस चला. हालांकि, अब शाहरुख के हक में फैसला आया है.

इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यून (ITAT) का कहना है कि चार साल के बाद दोबारा इस मामले की जांच करना सही नहीं था. साथ ही जांच के बाद भी इनकम टैक्स अधिकारी कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके. ऐसे में किंग खान ये केस जीत गए. बता दें कि जब किंग खान ने ब्रिटेन में टैक्स का भुगतान किया था तो टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि इससे भारतीय राजस्व को नुकसान पहुंचा है.

Advertisment

इस फिल्म पर बिजी हैं शाहरुख खान
बहरहाल, शाहरुख खान के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर बिजी चल रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

See also  खराब चावल खरीदी मामलें में कोरबा जिला प्रबंधक पर गिरी गाज, जिला प्रबंधक पद से हटाकर कोरिया जिले में कर दिया गया अधीनस्थ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!