Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कई लोग अंदर हैं, और कई जाने की तैयारी में हैं : विष्णुदेव साय…

भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई के बीच सीएम साय का बड़ा बयान।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर सोमवार सुबह ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, सबको मालूम है कांग्रेस की जो 5 साल की सरकार थी उसमे तरह-तरह के स्कैम और घोटाले हुए हैं। उन्ही सब घोटालों की जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही है। कई लोग जेल के अंदर भी हैं और कई लोग जेल जाने की तैयारी में हैं। ED नियमित रूप से अपना काम कर रही है। इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है। कांग्रेस के लोग प्रदेश सरकार पर दुर्भावना पूर्ण आरोप लगा रहे हैं , ये पूरी कार्रवाई ईडी की है। सीएम साय ने आगे कहा कि, आप भी अंदाजा लगा सकते हैं ED केंद्रीय एजेंसी है और उसमें प्रदेश का कोई लेना-देना नहीं है।

See also  अब सरकार भी लाने जा रही है ओला-उबर जैसी टैक्सी सर्विस, ड्राइवरों की होगी मौज तो इनके छूटेंगे पसीने...

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने भूपेश बघेल के अलावा उनके करीबी अभिषेक सिंह और संदीप सिंह के यहां भी दबिश दी है। इसके अलावा भिलाई में बिल्डर अजय चौहान के घर भी दबिश दी गई है। इतना ही नहीं ईडी की टीम ने भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और सांसद चुनाव लड़ चुके राजेंद्र साहू के घर पर भी ईडी ने दबिश दी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर छापेमार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भूपेश बघेल के घर पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के समर्थन में उनके भिलाई स्थित आवास पर पहुंचे और ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

See also  Asia Cup 2025: टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेगी हाथ ना मिलाने की ये सजा? जानें क्या है ICC का नियम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!