Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध शराब पर हसौद पुलिस की करारी चोट: 102 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

सक्ती। जिले के हसौद थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शराब तस्करी में उपयोग की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है यह पूरी कार्रवाई ग्राम पंचायत देवरघटा, थाना हसौद क्षेत्र में की गई, जहां सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।

पुलिस को मिली थी पुख्ता सूचना
हसौद थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग देवरघटा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का संग्रहण कर रहे हैं और तस्करी के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

See also  मवेशी तस्करी करने वाले 06 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता, सायबर सेल टीम जांजगीर एवं थाना पामगढ़ की संयुक्त कार्यवाही...

आरोपियों से बरामद शराब और वाहन की जानकारी

(1)हुसन बंजारे – 10 लीटर कच्ची महुआ शराब( 2.) दिलीप कुमार आजाद – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब(3.) डीहीराम बंजारे – 12 लीटर कच्ची महुआ शराब(4. )प्रभात आजाद – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब(5. )संदीप आजाद – शराब की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त(6.उमेश कुमार आजाद – 20 लीटर कच्ची महुआ शराब(7. )रोमियो लहरे – शराब परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त

Advertisment

इलाके में लंबे समय से चल रही थी शराब तस्करी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देवरघटा इलाके में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण और बिक्री का कारोबार चल रहा था। कच्ची महुआ शराब का उत्पादन कर इसे आसपास के गांवों और कस्बों में अवैध रूप से बेचा जा रहा था इस कार्रवाई से स्थानीय अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

See also  रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 31.99 लाख नकद जब्त; दो गिरफ्तार, तीन फरार

पुलिस का सख्त रुख, आगे भी जारी रहेगा अभियान

हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान जारी है। “जो भी व्यक्ति इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और टीम को अलर्ट पर रखा गया है।”

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी

गिरफ्तारी के बाद सभी सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाती रहेगी।

See also  नारायणपुर ब्रेकिंग: 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख रुपए के इनामी नक्सली भी शामिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!