Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आईआईटी भिलाई का FACE-2: प्रधानमंत्री मोदी ने रखी आधारशिला, भविष्य की तकनीकी क्रांति का खुला रहस्य!

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी छात्रों की संख्या, नए शोध पार्क और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आईआईटी भिलाई बनने जा रहा है शिक्षा का शक्तिकेंद्र… लेकिन क्या है इसके पीछे का असली योजना?

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा, उड़ीसा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश के 8 प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर आईआईटी भिलाई के FACE-2 परियोजना का उद्घाटन भी शामिल था।

समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी भिलाई के नालंदा व्याख्यान कक्ष से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी उपस्थित थे।

See also  Mahadev Satta App Case: ईडी की बड़ी कार्रवाई, देश भर से जब्त किए कुल 573 करोड़ रुपये की संपत्ति...

मंत्री गुरु खुशवंत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि यह एक गौरव का क्षण है, जब देश के आठ IIT में परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली किया गया। उन्होंने बताया कि FACE-2 परियोजना पूरी होने पर IIT भिलाई में शोधार्थियों और छात्रों की संख्या दोगुनी हो जाएगी और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

FACE-2 परियोजना का विस्तार:

Advertisment
  • भारत सरकार ने FACE-2 के लिए 2,257.55 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
  • इस परियोजना में नए इंजीनियरिंग और विज्ञान विभाग,
    अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, आईसीटी-सक्षम व्याख्यान कक्ष, छात्रावास, मेस हॉल, इनडोर खेल परिसर, ओपन एयर थिएटर, कैंटीन, क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी मैदान, टेनिस कोर्ट, आवासीय भवन और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
  • छात्रों की संख्या 1500 से बढ़कर 3000 हो जाएगी।
  • परिसर में 96 करोड़ रुपये लागत का अनुसंधान पार्क स्थापित किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ का पहला होगा और अकादमिक उद्योग सहयोग के लिए नई दिशा देगा।
See also  शादी. कॉम के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार...

IIT भिलाई को 2016 में स्थापित किया गया था और इसे 2024 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। परिसर को स्मार्ट, वाई-फाई सक्षम और पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन के साथ बनाया गया है। IIT भिलाई ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और अब तक 300 से अधिक परियोजनाओं और 30 पेटेंट को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

IIT भिलाई की FACE-2 परियोजना न केवल शिक्षा और अनुसंधान में वृद्धि करेगी, बल्कि राज्य के तकनीकी विकास और नवाचार को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!