जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम भदरा में 17 मार्च, दिन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने तीन दिवसीय सतगवां सतनाम मेले का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में पहुंचने पर मेला समिति व ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती हरबंश का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक शेषराज हरबंश ने जैतखाम के नीचे बने गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर संत समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती हरबंश ने कहा कि गुरू घासीदास बाबा के बताए रास्ते पर चलकर सतनामी समाज शिक्षा,आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शांति एवं अहिंसा के पथ पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने गांव-गांव में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य किया। सत्य ही धर्म है, और धर्म ही सत्य है तथा मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि सभी मानव एक समान है।उन्होंने अपने आत्मीय स्वागत के लिए मेला समिति व ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किए।
इस अवसर पर भदरा धाम मेला समिति के अध्यक्ष देवनारायण खोटेल,सरपंच बिंदु रवि काठे, कुटराबोड सरपंच पुष्कर दिनकर, डूडगा सरपंच सुनील खांडेकर,मुड़पार (ब) दिलेश्वरी विश्वनाथ ज़ाहिरे,पचरी हेडसपुर सरपंच अनिल दिवाकर, पुरुषोत्तम दिव्य,नीरज खूंटे, विभीषण पात्रे,रोहित रत्नाकर,मनोबल जाहिरे थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा सहित मेला समिति के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
भदरा धाम के विकास के लिए 15 लाख देने की घोषणा
विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने भदरा धाम में मूलभूत सुविधाओं एवं विकास के लिए 15 लाख रुपए देने की मंच से घोषणा की और हर संभव मदद के लिए मेला समिति को आश्वस्त किया।