Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : तेज रफ्तार बस पलटी, 34 यात्री घायल, 7 की हालत नाजुक…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 34 लोग घायल है, वही 7 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसी हाई स्कूल के पास बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श बस पलट गई। बस चालक ने सड़क पर एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की जिसमें बस अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गई।

बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे

जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना आज सुबह करीब 9:30 बजे हुआ है। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे जिसमें से 34 लोग घायल हो गए हैं, घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत खरौद अस्पताल ले जाया गया है, जहां से गंभीर घायलों को जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शिवरीनारायणपुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह एक दुखद घटना है लेकिन राहत की बात यह है कि समय रहते सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!