बच्चे खुद उठाते हैं झाड़ू, ‘सोन चिरईया’ टीम बना रही स्वच्छ शहर-स्वच्छ गांव

जांजगीर-चांपा। स्वच्छ शहर और स्वच्छ गांव का संदेश लेकर जिले में ‘सोन चिरईया’ टीम इन दिनों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। खास बात यह है कि इस टीम में स्कूल के पढ़ने वाले छात्र शामिल हैं, जिन्होंने गंदगी से परेशान होकर खुद ही सफाई अभियान शुरू किया। बच्चे छुट्टी के दिन समय निकालकर शहर और गांवों में पहुंचते हैं और जहां भी गंदगी दिखाई देती है, वहां सफाई कर लोगों को जागरूक करते हैं।
🧹 केरा रोड नहर किनारे चलाया सफाई अभियान
हाल ही में ‘सोन चिरईया’ टीम ने केरा रोड नहर किनारे फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने झाड़ू उठाकर प्लास्टिक और कचरे को हटाया तथा आसपास के लोगों से भी सफाई बनाए रखने की अपील की। बच्चों का कहना है कि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं और लोगों को बदबू के बीच से गुजरना पड़ता है, इसलिए सभी को मिलकर स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।
🌱 लोगों के लिए बन रहा प्रेरणा अभियान
‘सोन चिरईया’ टीम का यह अभियान अब धीरे-धीरे लोगों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। बच्चे न केवल सफाई कर रहे हैं, बल्कि घर-घर जाकर पॉलीथिन का उपयोग कम करने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील भी कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से स्थानीय लोग भी अभियान से जुड़ने लगे हैं।
👏 प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसडीएम, तहसीलदार, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया, एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बच्चों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। सभी ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की बात कही।
🤝 बड़ी टीम के साथ चल रहा ‘ऑपरेशन सोन चिरईया’
अभियान में पार्थ तिवारी, अनीश रत्नाकर, किशोर कुमार खुटे, विक्रम आदित्य सिंह, ओम सिंह, शिवनारायण यादव, गौरव कटाकवार और संजू रात्रे सहित कई लोग शामिल रहे। वहीं एनसीसी कैडेट्स—समीर कश्यप, जीतू श्रीवास, आर्यन वैष्णव, मुकेश सूर्यवंशी, देव यादव, वैभव बारेठ, लक्षित विजय, कृष्णा यादव, मयंक सूर्यवंशी, सृजन साहू, नेहर ठवैत, अंकित साहू और निखिल श्रीवास ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
📍 लगातार चल रहा स्वच्छता अभियान
यह ‘ऑपरेशन सोन चिरईया’ का आठवां और नौवां स्वच्छता अभियान बताया जा रहा है। इससे पहले जांजगीर में छह और कुलीपोटा में एक अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। इस दौरान सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
‘सोन चिरईया’ टीम का यह प्रयास न केवल सफाई तक सीमित है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत पहल बनता जा रहा है।
जांजगीर में उसी जगह पर दोबारा पहुंची सोनचिरैया,किए दोबारा सफाई
सोनचिरैया ऑपरेशन द्वारा नेक मीट के सामने, लिंक रोड स्थित क्षेत्र में एक बार फिर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान को लगभग दो महीने पूर्व टीम द्वारा साफ किया गया था, लेकिन समय के साथ वहां पुनः गंदगी फैल गई। इसके पूर्व टीम द्वारा कुल 9 स्थानों पर सफलतापूर्वक सफाई अभियान चलाया जा चुका है, जबकि यह 10वां स्थान रहा जहां अभियान आयोजित किया गया।
स्थिति को देखते हुए टीम के सदस्यों ने दोबारा मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। इसके साथ ही आसपास के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना समाज के लिए हानिकारक है और इसे रोकना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अभियान में पार्थ तिवारी, अविरल तिवारी, किशोर कुमार खूठे, प्रियांशु, शुभम राठौर, अवजोत पाल सुक्ला, अंश साहू, कुश सिदार, हसप्रीत पाल, मगन पाल एवं देवी राठौर की विशेष भूमिका रही। सभी ने मिलकर न केवल सफाई कार्य किया, बल्कि लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।
अभियान के माध्यम से आसपास के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्हें अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
बिरंगहनी में सोनचिरैया द्वारा बनेगी स्वच्छता टीम
आज ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत बिर्गाह्नी गाँव में गायत्री मंदिर के पास व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ किया तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का सराहनीय प्रयास किया। साथ ही, ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र पाटले, पंच राजेंद्र सागर, सुरेश चंद्राकर, सत्यानारायण राठौर एवं गौसेवक राहुल यादव ने ऑपरेशन सोनचिरैया के इस प्रयास की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि गाँव में शीघ्र ही एक स्थायी स्वच्छता टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम ऑपरेशन सोनचिरैया के मार्गदर्शन में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएगी और गाँव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी, जिससे बिर्गाह्नी को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श गाँव बनाया जा सके।



