Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित,  बैठक में नियमित बैठक, ग्यारह सूत्र पालन सहित विभिन्न विषयों की दी जा रही जानकारी…

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित
 
 बैठक में नियमित बैठक, ग्यारह सूत्र पालन सहित विभिन्न विषयों की दी जा रही जानकारी

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समूह की महिलाओं को समूह गठन, ग्यारह सूत्र पालन, आजीविका संबंधित गतिविधियों के अलावा बैंक से लिंकेज की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।
जिपं सीईओ ने बताया कि जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एनआरएलएम ब्लॉक समन्वयक को ग्राम पंचायतवार उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। जिसमें पीआरपी, एफएलसीआरपी, आरबीके, सक्रिय महिला, बैंक मित्रों के साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हो रही है। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
 
समूह की महिलाओं ने सीखा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर, लछनपुर में संयुक्त रूप से उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास विस्तार अधिकारी प्रियंका देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में समूह ताली, फूल ताली, प्रार्थना परिचय कराया गया और सभी के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान पीआरपी, एफएलसीआरपी, आरबीके सहित सक्रिय महिला माधवी, प्रमिला, रमिता, सुनीता मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत पंतोरा में आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन गतिविधि को सीखा। इस दौरान नई कियोस्क बीसी सखी क्रांति द्वारा प्रथम ट्रांसजेक्शन किया गया। महिलाओं ने बताया कि इस तरह से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से उनका काफी समय बचेगा और आगे वह इस तकनीकी के माध्यम से ही कार्य करेंगी। ग्राम पंचायत बक्सरा में स्व सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत बम्हनीडीह में उन्नति महिला कलस्टर संगठन का ईसी बैठक आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण बैंक बिर्रा से ब्रांच मैनेजर द्वारा बैंक लिंकेज, बीमा आदि की जानकारी दी गई। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम केरा में समूह की दीदियों को बताया गया कि समूह की नियमित बैठक की जानी जरूरी है, जिससे समूह का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। इसके अलावा समूह के द्वारा रजिस्टर में बैठक एवं की जा रही गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि समूह का अच्छे से संचालन करने से एनआरएलएम के माध्यम से बैंक लिंकेज कराया जाता है, जिससे समूह को गतिविधियों के लिए लोन मिलेगा। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं को लोन का वितरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ़ की खोखरा क्लस्टर की ग्राम पंचायत सिवनी में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं शामिल हुई।

See also  फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!