छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पामगढ़ थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा लाखों का जुआ, भडे़सर, धनेली, धाराशिव, महंत में जगह बदल बदलकर जुआ फड़ हो रहा संचालित…

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में धड़ल्ले से हर रोज लाखों रुपए का जुआ फड़ चल रहा है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि जानकारी के बाद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए जुआ का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। यहां जुआ खेलने जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में जुआरी पहुंच रहे हैं। यह सब फड़ संचालक के संरक्षण में चल रहा है। पामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भडे़सर, धनेली, महंत, धाराशिव में जुए का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन पुलिस उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तीन चार माह से क्षेत्र में जुआ कारोबार ज्यादा फल फूल रहा है। इसमें फड़ संचालक बेधड़क होकर जुआ संचालित करवा रहा है। इसमें फड़ संचालक भडे़सर व धनेली के रहने वाला है। इसमें एक शिक्षक भी मिला हुआ है, तीनो मिलकर फड़ संचालित करवा रहे हैं। कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले बुलंद है। भाजपा सरकार बनते ही पुलिस को अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए हैं, लेकिन इस आदेश का पामगढ़ इलाके में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। क्योंकि कुछ लोगों द्वारा इस धंधे को पूरे जोरे से जारी रखा हुआ है। इस मौके पर क्षेत्र के समाज सेवकों व प्रमुख लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र के तीन चार गांवों में कुछ लोगों द्वारा यह धंधा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वहीं अगर इस कारोबार की बात करें तो इस धंधे की खबर तो लोगों को है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस धंधे से अंजान नजर आ रहा है।
पुलिस के संरक्षण में चल रहा कारोबार
बताया जा रहा है कि भडे़सर, धनेली, धाराशिव, महंत में जगह बदल बदलकर जुआ का बड़ा फड़ संचालित है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।



