Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम पंचायत रसौटा में लगाया गया प्रशासन तुंहर द्वार शिविर, जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन…

ग्राम पंचायत रसौटा में लगाया गया प्रशासन तुंहर द्वार शिविर 
 
जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन
 
 
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने गुरूवार को नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रसौटा में आयोजित प्रशासन तुंहर द्वार कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और लगाए गए स्टॉल का भ्रमण करते हुए अधिकारियों से शिविर में आए आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने कहा।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आमनागरिकों की शिकायतों, समस्याओं आदि के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को रसौटा में आयोजित प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 170 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, शेष आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में पंचायत विभाग के 179, राजस्व विभाग के 68, विद्युत विभाग के 9, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 1, शिक्षा विभाग के 4, महिला एवं बाल विकास विभाग के 1, खाद्य विभाग के 4, कृषि विभाग के 1, आदिवासी विकास विभाग 1, सहकारिता विभाग के 1, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 4, समाज कल्याण विभाग के 20 और जल संसाधन विभाग के 1 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 170 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है तथा शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को जल्द निराकरण करने निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य रोजगार गारंटी परिषद् शेषराज हरवंश, माटी कला बोर्ड की सदस्य पुनीता प्रजापति, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राम पप्पू बघेल, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू, रवि शेखर भारद्वाज, सरपंच रसौटा, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रज्ञा यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

See also  रामकथा की कलात्मक प्रस्तुति के सबसे आरंभिक दृश्य रायगढ़ की ओंगना पहाड़ियों में, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में होगा रामायण का विराट मंचन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!