छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि टाउन चांपा कसेर पारा निवासी गणेशराम केंवट अपने घर के सामने गली में अवैध रूप से रूपये पैसे का दांव लगाकर अंको में कागज पेन से सट्टा पट्टी लिखकर खेल रहा है कि सूचना पर जाकर रेड किया मौके पर गणेशराम केवट ने सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खेलाते मिला सट्टा खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गए। गणेशराम केवट उम्र 47 साल साकिन वार्ड नंबर 04 कसेर पारा चाम्पा मिला जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष मेमोरंडम लिया गया। गणेशराम केवट के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा कागज, डाट पेन एवं नगदी 900 रुपए गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को 20 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी, प्रधान आर. राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, आर. नितिन, गौरीशंकर राय, डिकेश्वर साहू का योगदान सराहनीय रहा।



