Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ति कलेक्टर ने जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ…

सक्ति कलेक्टर ने जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

किसी भी अभ्यास को लगातार 21 दिनों तक करने पर वह एक अच्छी आदत बन जाती है-कलेक्टर

हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे

सक्ती। नवगठित सक्ती जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में 1 मई से 21 मई 2023 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका शुभारंभ जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती बैडमिंटन हॉल में किया। इस शिविर में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका पंजीयन कराकर निर्धारित तिथियों में सुबह 5.30 बजे से शामिल होकर योगा, एथलेटिक्स, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, पेंटिंग या चित्रकला, संगीत, नृत्यकला विधाओं में कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 21 दिनों के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसका सभी पात्र बच्चे पूरा लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा की किसी भी अभ्यास को लगातार 21 दिनों तक करने पर वह एक अच्छी आदत बन जाती है। कलेक्टर ने कहा की समर कैंप के माध्यम से बच्चे अपने छुट्टियों को आनंदमयी बनाने के साथ-साथ अपने अंदर के बाल कलाकार को एक नया आयाम दें। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का कौशल उन्नयन और सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा की समर कैंप का आयोजन समय-समय पर विद्यालयों में आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके। ग्रीष्मकालीन शिविर में हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हो रहे है।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत विकासखण्ड सक्ती के जे.एल.एन.डी महाविद्यालय मैदान, बैडमिंटन हॉल, विकास खण्ड जैजैपुर अंतर्गत शा.उ.मा.वि. कुटारबोड़ खेल मैदान, विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा, खेल मैदान और विकास खण्ड डभरा अंतर्गत शा.उ.मा.वि. किरारी(ड) के मैदान में खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन शिविर के शुभारंभ अवसर पर गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधी, जिला शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment
See also  घर की छत पर क्यों लगाते हैं खाटू श्याम बाबा का ध्वज? जानें बाबा के निशान से जुड़ी ये रहस्यमयी मान्यता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!