समर कैंप से बच्चों की प्रतिभा निखरती है : प्राचार्य तिवारी… सेजेस क्र 1 में हुआ समर कैंप का समापन, 300 से ज्यादा बच्चे हुए लाभान्वित…

समर कैंप से बच्चों की प्रतिभा निखरती है : प्राचार्य तिवारी
सेजेस क्र 1 में हुआ समर कैंप का समापन, 300 से ज्यादा बच्चे हुए लाभान्वित
जांजगीर-चांपा। बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करने लिए जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल क्र 1 में 26 अप्रैल से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा था। जिसका रविवार 30 अप्रैल को समापन किया गया। समर कैंप में स्कूल के पांच दिनों में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समर कैम्प में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, मेंटल मैथ्स, ड्राइंग एंड पेंटिंग, जुम्बा एंड योगा, क्विलिंग आर्ट, बुक फेयर, गोंड आर्ट, दोना पत्तल, पेपर बैग मेकिंग, गार्डन विजिट, कविता लेखन जैसे अलग-अलग विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य चक्रपाल तिवारी ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि हर युवा में छुपी हुई प्रतिभा आगे आना चाहिए। ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। इसी सोच के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसे स्कूल के शिक्षकों ने मेहनत व समर्पण भाव से नई उचांई दी। कैम्प से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। समर कैंप में 300 से अधिक बच्चों का भाग लेना कहीं न कहीं कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। समर कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। प्रायमरी एचएम प्राची पांडेय व मिडिल एचएम आकांक्षा यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से केक कटाकर कैम्प के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी, सुम्मी पांडेय, रेणुका जैन, मुकेश कंवर, मिताली, खुशवंत, अंकित, शालिनी, नेहा सहित स्टॉफ मौजूद था।



