Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राजस्व निरीक्षक भोथिया तत्काल प्रभाव से निलंबित…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल भोथिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया तहसील भोथिया जिला सक्ती का ऑडियो में प्राप्त शिकायत के जांच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

See also  एक स्कूल से हटाया, दूसरे में बैठाया! प्रधान पाठकों की कमी दूर करने का शिक्षा विभाग का अनोखा फार्मूला, दुरपा में प्रधान पाठक नहीं तो मुड़पार के संलग्न प्रधान पाठक को दे दिया अतिरिक्त प्रभार, व्यवस्था पर उठे सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!