Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ति जिले में युवक का मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट में मौत का होगा खुलासा…

सक्ति। सक्ति जिले के ग्राम पोरथा के भालू डेरा के खेत में 5 दिन पुरानी युवक की सड़ी गली हालत में शव मिला है। लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान बिहारी लाल साहू 45 वर्ष डेरागढ़ के रूप में की गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। घटना सक्ति थाना क्षेत्र की है।

एएसआई संजय शर्मा ने बताया की, परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला की मृतक बिहारी लाल अपनी पत्नी और गांव के अन्य लोगो के साथ नहर में चल रहे मरम्मत कार्य करने के लिए 31मई को गए हुए थे। उस समय नवतपन चल रहा था तेज गर्मी के कारण मृतक बिहारी लाल ने कहा की उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है वह अपनी भांजी के घर आराम करने के लिए जाने की बात कही और वह से निकल गया। जिसके बाद मृतक की पत्नी अपने गांव के अन्य साथियों के साथ वापस अपने गांव आ गए। जब मृतक बिहारी लाल घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके भांजी के घर संपर्क कर पूछताछ की जिसमे नही आने की बात कही। परिजनों ने बाराद्वार थाने में गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई।

See also  डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

वही 5 जून की दोहपर को पोरथा गांव का रहने वाला ग्रामीण श्याम राठौर किसी काम से खेत की और गया हुआ था। उसे तेज बदबू आने पर आस पास देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। जोकि 4 से 5 दीन पुरानी थी। जिसकी सूचना सक्ति थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया जहा शव की हालत खराब थी वह 5 दिन पुरानी शव था। मौत होने का कारण अभी पता नही चल सका है मगर लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चला पाएगा।

See also  कलयुगी पिता की दरिंदगी! बेटे की हत्या के बाद खुद ने भी की जीवनलीला समाप्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!