Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से इनकार किया, अब टीम से बाहर का रास्ता दिखाया, नए हेड कोच ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली,27जून : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि डेवॉन कॉन्वे हैं जिन्हें जिम्बाब्वे में होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है. जिम्बाब्वे में अगले महीने ट्राई सीरीज होनी है जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम भी हिस्सा लेगी. एक और बड़ी खबर ये है कि केन विलियमसन ने इस टी20 सीरीज में खेलने से ही इनकार कर दिया है. न्यूजीलैंड के नए हेड कोच रॉब वॉल्टर ने इसके बाद बड़े चौंकाने वाला फैसला लिया है.

See also  45 सालों से जारी “विश्वशांति विश्वपदयात्रा” छत्तीसगढ़ में, अब तक 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर यात्रा की पूरी

डेवॉन कॉन्वे को इस बात की सजा?
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवॉन कॉन्वे ने हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से इनकार कर दिया था. उन्होंने टी20 लीग खेलने के लिए ये फैसला लिया था और अब ये खिलाड़ी कीवी टीम से ही बाहर हो गया है. कॉन्वे पिछले साल जून में आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए खेले थे, जो कि टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला था. कॉन्वे बाहर हैं तो ऑकलैंड के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड की टीम में जगह मिली है. ये खिलाड़ी पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ भी टीम में शामिल हुआ था लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था.

See also  छत्तीसगढ़ : BEO कार्यालय में फंदे पर लटका मिला सफाईकर्मी के बेटे का शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी…

एडम मिल्न की वापसी
तेज गेंदबाज एडम मिल्न की न्यूजीलैंड की टीम में वापसी हुई है. ये खिलाड़ी पिछले साल नवंबर के बाद अब टीम में लौटा है. मिल्न ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाज फिन एलेन और टिम सिफर्ट की भी टीम में वापसी हुई है. टीम की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में है. फिन एलन ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में 19 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए थे. दूसरी ओर केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड से खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि वो मिडिलसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं.

See also  रक्षाबंधन विशेष: बड़े भाई ने छोटे भाई को दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा, किडनी दान कर बचाई जान

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्न, डैरेल मिचेल, विल ओ रॉर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!