Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

होटल की छत पर गैंगरेप, महिला को चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार…

बेंगलुरु। बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि शुक्रवार आरोपियों ने महिला को पुरानी जान-पहचान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. इसके बाद महिला को एक होटल में बुलाया फिर छत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे वहां से भगा दिया. कोरमंगला पुलिस ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अजीत, विश्वास और शिवू के रूप में पहचाने गए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अभी भी फरार है. आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. साथ ही मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 7.30-8 बजे सूचना मिली. इस जघन्य कृत्य में चार आरोपी शामिल हैं. पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं. घटना शुक्रवार सुबह हुई. जांच के दौरान हमें और जानकारी मिलेगी. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह किसी दोस्त से मिलने गई थी. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और दिल्ली की है. फिलहाल वह बेंगलुरु में रह रही है. आपको बता दें कि इस साल जनवरी में बेंगलुरु के होयसला नगर इलाके में एक निर्माणाधीन साइट पर छह साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई थी. फरवरी 2024 में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने खुलासा किया कि बेंगलुरु में 2021-2023 के बीच बलात्कार के 444 मामले दर्ज किए गए.

See also  नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी निगम आयुक्तों और क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों से बात कर नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!