Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Coaching Operator Suicide : रायपुर में कोचिंग संचालक की आत्महत्या: पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो और सुसाइड नोट बरामद

रायपुर। राजधानी में एक कोचिंग सेंटर संचालक की आत्महत्या ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में कोचिंग संचालक वासू चंद्रा फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस को मौके से उनका सुसाइड नोट मिला है, वहीं वासू ने मरने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

पत्नी पर अवैध संबंध और प्रॉपर्टी विवाद का आरोप
वीडियो में वासू चंद्रा ने दावा किया है कि उनकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे और वह प्रॉपर्टी को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से टूटने और लगातार धमकियों तथा दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

See also  Chandipura Virus: जानिए चांदीपुरा वायरस के बारे में, जिसने गुजरात में मचाया हड़कंप, स्कूल बंद करने की नौबत...

वासू के टी-शर्ट पर लिखा था— “गेम ओवर”। इसके नीचे उन्होंने खुद लिखा—
“जिंदगी का कर लिया गेम ओवर… रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा…”
इन पंक्तियों से स्पष्ट है कि वासू रिश्तों में मिले धोखे से गहराई से आहत थे।

पहले भी हो चुकी थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, वासू और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वासू ने पहले भी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पत्नी और उसके प्रेमी ने पूरी संपत्ति हड़पने के इरादे से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

See also  छत्तीसगढ़ जैव विविधता से पूर्ण राज्य, वनों और वन्य जीवों के संरक्षण में जनजाति समाज की अहम भूमिका: मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री ‘जनजाति क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन‘ कार्यशाला में हुए शामिल...

पुलिस ने शुरू की जांच, हत्या का एंगल भी शामिल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीडियो और सुसाइड नोट की सामग्री को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का तो है ही, लेकिन सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए हत्या या उकसावे के एंगल से भी जांच की जा रही है। मृतक के परिवारजन से पूछताछ जारी है।

स्थानीय स्तर पर बढ़ी हलचल
शहर के शिक्षण क्षेत्र में सक्रिय वासू चंद्रा की अचानक खुदकुशी से लोगों में शोक और आक्रोश दोनों है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा में है। कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

See also  CG NEWS : ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में होनहार कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने दी धमाकेदार प्रस्तुति…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!