Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब पीने के नाम पर बुजुर्ग माता पिता को मारपीट करने वाला पुत्र आरोपी गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जाजगीर-चांपा। शराब पीने के नाम पर बुजुर्ग माता पिता को मारपीट करने वाला पुत्र आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम सागर कश्यप निवासी कर्रा के द्वारा अपने बुजुर्ग माता पिता को शराब के नशे में आकर और शराब पीने के लिए गली गुप्तार कर मारपीट किया गया की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 49/25 धारा 296, 351(3),115(2) ,119(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रेमसागर कश्यप को हिरासत में लिया गया एवं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया जाकर जेल भेजा गया, बुजुर्ग माता पिता को शराब के लिए पैसे नहीं देने से मारपीठ करने पर डर से अपने घर नहीं जा रहे थे थाना में बैठे थे। आरोपी को जेल भेजने के बाद ही बुजुर्ग माता पिता घर जाने के लिए तैयार हुए ।

See also  Prema Sai Maharaj: पांच दिवसीय दिव्य दरबार लगाएंगे प्रेमा साईं महाराज, 24 अक्टूबर से होगा आयोजन

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, हीरा लाल एक्का, आरक्षक अमन ठाकुर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!