Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राहुल गांधी का साल ओढ़ाकर कर किया स्वागत राजेश्री महन्त ने…

राहुल गांधी का साल ओढ़ाकर कर किया स्वागत राजेश्री महन्त ने
 
जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने राहुल गांधी का साल ओढ़ाकर स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी से मिलने के लिए राजेश्री महन्त महाराज राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ न्यू रायपुर स्थित हाटल मेंफेयर में उपस्थित हुए थे, जैसे ही राहुल गांधी राज्य के मुखिया भूपेश बघेल के साथ उपस्थित हुए, राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बारी-बारी से उनसे सौजन्य भेंट मुलाकात की इसी क्रम में राजेश्री महन्त ने भी उन्हें कोषा का शाल ओढ़ाकर छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर गांधी के स्वागत करने वालों में विशेष रूप से कवासी लखमा, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया, अरुण बोरा, कुलदीप जुनेजा, राजेंद्र तिवारी, किरणमयीनायक, रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित अनेक नाम उल्लेखनीय है। प्रेस को यह जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने प्रदान की।

See also  एनटीपीसी कालोनी प्रबंधन का फरमान, बेजुबानो पर आई शामत, लगाया होडिंग्स, कोई न दे कुत्तों को खाना, भूखे होने पर आक्रमक होने का अंदेशा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!