Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर चांपा ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व पदाधिकारीयों का सम्मान…

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर चांपा ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व पदाधिकारीयों का सम्मान
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई जांंजगीर चांपा के तत्वाधान में 24 सितंबर 2023 को सरस्वती शिशु मंदिर चांपा के सभा हाल में सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं संगठन के पूर्व पदाधिकारीयों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अध्यक्षता एम डी दीवान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह विशिष्ट अतिथि हरिराम जायसवाल ए पी सी समग्र शिक्षा जांँजगीर चांपा अशोक कुमार गुप्ता संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ मनोज कुमार तिवारी पूर्व प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जयंती दुबे पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ सहित मंचस्थ अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष धन्य कुमार पांडेय के साथ विजय थवाईत ने किया।मंचस्थ अतिथियों ने सम्मान समारोह का शुभारंभ आराध्य देवी देवताओं के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया। आचार्य सहित छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन प्रस्तुत किया। संगठन के पदाधिकारीयों ने मंचस्थ अतिथियों का पुष्प माला से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात पुनः छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा प्रदीप श्रीवास ने सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित मंचस्थ अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए जिलाध्यक्ष धन्य कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संगठन के प्रति अपनी महति भूमिका का निर्वहन करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आजीवन संगठन से जुड़े रहने का आह्वान भी किया।
समारोह को हरिराम जायसवाल एम डी दीवान,अशोक गुप्ता,मनोज तिवारी,जयंती दुबे,शंकर लाल साव प्राचार्य एफ एल साहू बिर्रा सहित सेवा निवृत्त प्रोफेसर अश्विनी केशरवानी पद्माकर तिवारी प्राचार्य आर के राठौर प्राचार्य राजेंद्र सिंह नीरा शर्मा परमेश्वर स्वर्णकार तथा अंत में मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शर्मा ने संबोधित किया। मंचस्थ अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वस्थ सुखद उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएंँ प्रेषित करते हुए सतत अपने ज्ञान का अधिक से अधिक सदुपयोग समाज एवं राष्ट्र के लिए करते हुए संगठन के प्रति लगाव बनाए रखने का विश्वास व्यक्त किया। मंचस्थ अतिथियों के करकमलों से सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं,पूर्व पदाधिकारीयों का शाॅल श्रीफल एवं कलम से आत्मीय सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा शाॅल श्रीफल एवं कलम से मंचस्थ अतिथियों का भी आत्मीय अभिनंदन किया गया।सम्मान कार्यक्रम में 70 से अधिक सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं ने आमंत्रण स्वीकार कर उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम का मान बढ़ाया। आभार व्यक्त अभिषेक काल्विन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के साथियों संतोष कुमार साव बलौदा तोषण तिवारी, विनोद पांडेय नवागढ़ मन्नू लाल कर्ष अकलतरा नारायण प्रसाद साहू, डां उमेश दुबे, उमाशंकर खूंंटे, परमेश्वर स्वर्णकार बम्हनीडीह सहित जिला इकाई से राजेंद्र जायसवाल,एस पी सरदार, नारायण प्रसाद सूर्यवंशी,  भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन, अभिषेक कॉल्विन,प्रदीप श्रीवास,नाज़नीन खान,राधा चौहान,मर्सी सक्सेना,नीरा प्रधान,अमिता सावरकर पंचराम तंबोली,कुमार सिंह राज चक्रधर राठौर,लखन कश्यप,लोमस श्रीवास तथा संगठन के कर्मठ जुझारू साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

See also  RAIPUR:CGPSC घोटाले में अब रेल कर्मचारी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!