Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने किये गणपति बप्पा के दर्शन…

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने किये गणपति बप्पा के दर्शन
 
जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने आज दिनाँक-25 सितंबर 2023 को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने एवं बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु जांजगीर शहर के गणेशोत्सव की झांकियों के दर्शन किये और साथ ही बच्चों को गणेश जी तथा गणेश उत्सव के बारे मे जानकारी दी गई। बच्चों ने गणेशोत्सव की झांकियों में विराजित गणेश जी की पूजा अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। ‘‘नैला बस स्टेड में विराजित आदर्श गणेश सेवा समिति‘‘ के पंडाल में बच्चों ने हर्षाेउल्लास के साथ नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमुग्ध कर लिया व पंडाल समिति के सदस्यों ने बच्चों को चॉकलेट एवं प्रसाद प्रदान किये।
विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के प्रेरणा एवं आयोजन से दर्शन संभव हुआ। प्री-प्रायमरी को-ऑर्डिनेटर एवं समस्त शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ के निर्देशन में दर्शन कराया गया।

See also  सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी गई राखियां, जिले से भेजी जा रही लगभग 76 हजार राखियां सेना के जवानों की कलाईयों पर बांधी जाएंगी, भूतपूर्व सैनिकों को सौंपकर किया राखियों को रवाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!