Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दोस्त की बच्ची का किया अपहरण फिर रेप, पुलिस ने किया एनकाउंटर…

लखनऊ। इंदिरानगर में दोस्त की साढ़े तीन साल की बेटी को दरिंदा कुंदन कश्यप बहला फुलसाकर अपने साथ ले गया। बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची की खोजबीन कर रही पुलिस ने आरोपित को बंधा रोड पर देर रात देखकर दौड़ाया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचने के लिए बच्ची को फेंककर भागा। इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पैर में गोली लगने से घायल कुंदन का भी इलाज चल रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक कुंदन चिनहट के लौलाई गांव का रहने वाला है। सोमवार सुबह बच्ची के घर गया था। वहां उसके पिता के साथ बैठकर शराब पी। बच्ची का पिता पान मसाला लेने चला गया। इस बीच कुंदन बच्ची को अपने साथ लेकर भाग निकला। कुंदन ने अपना मोबाइल भी स्विच आफ कर दिया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो उसके पिता ने रात करीब नौ बजे गाजीपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। बच्ची की तलाश में एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगाई गई।

See also  12वीं हिंदी पेपर 3000 रुपए में! छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एसीपी के मुताबिक पुलिस टीम बच्ची की खोजबीन कर रही थी। फुटेज में आरोपित कुंदन बच्ची के साथ लौलाई, इंदिरानगर बाजार और कई अन्य स्थानों पर दिखा। देर रात वह ई-रिक्शा से बंधा रोड के रास्ते जा रहा था। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय और पुलिस टीम ने आरोपित का पीछा किया। यह देख वह बच्ची को फेंककर भाग निकला। टीम कुंदन के पीछे दौड़ी। कुंदन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से कुंदन घायल हो गया। पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बच्ची घायल थी। उससे आरोपित ने दुष्कर्म किया था। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  बैराज मोड़ के पास शासकीय भूमि पर बैराज निर्माण के लिए बनाए गए मकान को खाली कराने दो दिन का दिया समय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!