Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur news : प्रतिभा सम्मान समारोह : पद्मश्री फूलबासन यादव की मुख्य आतिथ्य में 40 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित…

कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया यादव समाज का गौरव

रायपुर। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति रायपुर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के उन 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।
समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई यादव थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. के. पी. यादव, कुलपति, मेट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉ. सुशीला यादव, प्राचार्य, विधि महाविद्यालय भिलाई, डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, यादव समाज के इतिहासकार, गणेश गौसेवक एवं कई अन्य प्रतिष्ठित जन शामिल हुए।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरेश कुमार यादव (अध्यक्ष, छ.ग. यादव शासकीय सेवक संघ) ने की। सचिव प्रभाकरकांत यादव, वरिष्ठ मार्गदर्शक नरेश यादव, डॉ. सुनील यादव (बिलासपुर व जांजगीर), जयंत यादव, रामनाथ यादव, सहोरिक यादव, लखेश्वर यादव (डिप्टी कलेक्टर 2023), श्रीमती मीना यादव, जितेन्द्र बहादुर यादव, करुणा शंकर यादव, निरंजन यादव, माधव लाल यादव, अलख राम यादव, राजेश यादव, शशिकांत यादव, श्रीमती ललिता यादव, कमल यादव, देव यादव, श्रीमती प्रीति यादव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

See also  सामुदायिक कार्यों में सहभागिता के साथ ग्रामीण निजी भूमि में ले हितग्राही मूलक कार्य...  रोजगार दिवस में दी गई मनरेगा के दिशा-निर्देशों की जानकारी...

मुख्य अतिथि श्रीमती फूलबासन यादव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक समय में वे बकरियां चराया करती थीं और 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छूट गई थी। उन्होंने 2001 में 11 महिलाओं के साथ ‘माँ बम्बलेश्वरी स्व-सहायता समूह’ की शुरुआत की थी, जो अब 2 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़कर 1400 स्वयं सहायता समूहों का वटवृक्ष बन चुका है। वे महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कुपोषण, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर लगातार काम कर रही हैं। समारोह में छात्रों का सम्मान करते हुए कक्षा 12वीं में 97% अंक लाकर प्रदेश में चौथी रैंक हासिल करने वाले हिमेश कुमार यादव (ग्राम कसडोल, बलौदाबाजार) तथा कक्षा 10वीं में 99.17% अंक लाकर प्रदेश टॉपर बने नमन खुटिया (ग्राम गाला, पत्थलगांव) को विशेष सम्मान मिला।

इसके अतिरिक्त 12वीं में उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं

Advertisment

कृतिका यादव (कोडतराई, रायगढ़) – 96%
धनेश्वरी यादव (मंदिर हसौद, रायपुर) – 96.40%
कीर्ति यादव (बीरगांव, रायपुर) – 96%
सुनयना यादव (कोहका, दुर्ग) – 89.40%
विद्या यादव (महरूम, राजनांदगांव) – 93.40%
खुशी यादव (अंजोरा, दुर्ग) – 90.20%
लखन यादव (पामगढ़, जांजगीर)
तिलेश्वरी यादव (परसादा, कुम्हारी, दुर्ग)

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा के साथ पहुँचे लोहारीडीह, मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को सौंपा दस लाख का चेक, ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली, पीड़ितों और बेगुनाहों को मिलेगा न्याय, दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री साव...

10वीं के छात्र-छात्राएं

टिपेश यादव (इंजको, पत्थलगांव) – 98.83%
कोमल यादव (पीलगी पुसौर, रायगढ़) – 98.33%
अंकित यादव (श्रद्धापाठ, जशपुर) – 98%
अनन्या यादव (शंकर नगर, कुनकुरी) – 94.40%
लक्ष्मी यादव (लुड़ेग, जशपुर) – 96.50%
डोलमणि नंदगवाल (मुड़ापार, लैलूंगा, रायगढ़) – 95.08%
पीयूष यादव (पेंडरी वार्डफनगर, बलरामपुर) – 92.66%
प्रगति यादव (धोबीपारा, चांपा, जांजगीर) – 96.40%
आकृति यादव (इंद्रावतीपुर, बलरामपुर) – 95.50%
भावेश यदु (तेलगा बेरला, बेमेतरा) – 96.33%
कुल 40 छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित व्यक्ति

आई.पी. यादव (मुंगेली) – समाजसेवा
डी.सी. यादव (रतनपुर) – समाजसेवा
गिरीश यादव (बिलासपुर) – शिक्षा
श्रीमती दुर्गा यादव – खेल
सुश्री दीपा यादव – रोटी बैंक (नारी सशक्तिकरण)
प्रियंका यादव – शतरंज खिलाड़ी
ज्योति यादव – स्वयं सहायता समूह संचालन
डॉ. जगदीश यादव – इतिहास लेखन
नेहा यादव – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

See also  महिला से छेडछाड  करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

समारोह में युवा सदस्य अभिषेक यदु, एन.के. यादव, सागर यादव, नीलिमा यादव, ओंकार यादव, महेश यादव, विवेक यादव, जीतेन्द्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे। अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि समाज के 10 लाख परिवारों में से प्रत्येक से मात्र 11 रुपये प्रतिमाह सहयोग लिया जाए तो हर महीने 1.10 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की जा सकती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हो सकता है। कई मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद के लिए संगठन एवं पद्मश्री फूलबासन यादव द्वारा आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया गया। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का मंच था, बल्कि समाज को संगठित होकर शिक्षा और सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल भी साबित हुआ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!