Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महिला से छेडछाड  करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

महिला से छेडछाड  करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। महिला से छेडछाड  करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता 11 अक्टूबर 2023 को  शाम 07.00 बजे अपने घर में अकेली थी उसी समय आरोपी अभिषेक भारते उर्फ भका एंव शेखर कंवर निवासी अम्बेडकर चौक अकलतरा के द्वारा घर अंदर घुसकर बुरे नियत से हाथ बाह पकड़ा, पीडिता अपने बचाव के लिए डंडा को पकडी तो आरोपियो के द्वारा हाथ से छीन कर पीडिता को मारपीट कर चोट पहुंचाए है। प्रार्थिया, पीडिता के  रिपोर्ट पर से आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 512/23 धारा 354, 354 (ख),458, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी अभिषेक भारते उर्फ भका उम्र 21 वर्ष, शेखर कंवर उम्र 23 साकिनान अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर  का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक  प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलाहरे, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

See also  तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़ा को लेकर ACB-EOW की छापेमारी जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!