Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : न्यूड पार्टी मामले पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, रायपुर एसपी और सायबर सेल प्रमुख करेंगे जांच, दो दिन में मांगी रिपोर्ट…

रायपुर, 14 सितम्बर। राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी मामले पर राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने अश्लील पार्टी के आयोजकों, प्रायोजकों और सोशल मीडिया पर निमंत्रण भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इस मामले पर अब रायपुर एसपी और साइबर सेल प्रमुख जांच करेंगे.

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं. रायपुर पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख स्वयं मामले की जांच करेंगे. उन्हें दो दिन के भीतर महिला आयोग को विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक अंतिम आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट महिला आयोग को भेजी जाएगी.

See also  Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी...

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया. इसमें बताया गया है कि न्यूड पार्टी शनिवार को आयोजित होने वाली है. हालांकि, पोस्टर में पार्टी स्थल का कोई भी पता या लोकेशन साझा नहीं किया गया है. राजधानी में अब इस तरह के पार्टी आयोजित कर समाज में अश्लीलता परोसने की तैयारी की जा रही है. न्यूड पार्टी के साथ-साथ स्ट्रेंजर हाउस पार्टी (Stranger House Party) का भी पोस्टर वायरल हुआ. इस पार्टी का आयोजन अपरिचित क्लब द्वारा 21 सितंबर को किया जा रहा है. इस पार्टी में यवाओं से अपनी शराब खुद लाने को कहा गया था.

See also  Naib Tehsildar bribery : रिश्वतखोरी का खुलासा! एसीबी ने नायब तहसीलदार को 50 हजार कैश सहित किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!