Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी…

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड सुबह-शाम ज्यादा बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 07 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 फरवरी एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 08-11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, जिला स्वास्थ्य समिति की शासी एवं कार्यकारी समिति समीक्षा बैठक: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और टीकाकरण पर विशेष जोर

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार समेत इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में सर्दी का असर बना हुआ है। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। पछुआ हवाएं चलने से ठंड का असर बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिहार के अलावा ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Advertisment

हरियाणा-पंजाब मौसम पूर्वानुमान

See also  ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों तक बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम में पिछले 24 घंटे के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया, जो ‘निम्न’ श्रेणी में आता है, जबकि फरीदाबाद का AQI 217 रहा।

राजस्थान मैं कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, अजमेर, धौलपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। अजमेर में 3.4 मिमी, धौलपुर में 2.0 मिमी और जयपुर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और जैसलमेर में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान जताया है।

See also  मोबाइल और नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,  नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!