Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Naib Tehsildar bribery : रिश्वतखोरी का खुलासा! एसीबी ने नायब तहसीलदार को 50 हजार कैश सहित किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार को सीपत के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। नायब तहसीलदार यह अवैध रकम एक किसान की जमीन की फौती दर्ज करने और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले मांग रहा था।

फौती दर्ज करने के लिए मांगी थी 1.50 लाख की रिश्वत
डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवीण ने बताया कि उनकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है। इस भूमि का फौती (उत्तराधिकार) दर्ज कर रिकॉर्ड में उनका और उनके भाई-बहनों का नाम जोड़ने के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे ने उनसे 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

See also  डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटा रुपया, अब तक का सबसे निचला स्तर, शेयर बाजार भी क्रैश...

शिकायत की जांच करने पर आरोप सही पाए गए। सत्यापन (Verification) के दौरान, आरोपी नायब तहसीलदार ने प्रवीण पाटनवार के साथ रिश्वत की रकम 1.20 लाख रुपये में तय कर ली, जिसके बाद एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की तैयारी शुरू कर दी।

कॉफी हाउस में ली रिश्वत, मौके पर हुई गिरफ्तारी
योजना के तहत, 10 नवंबर को आवेदक प्रवीण पाटनवार को 50 हजार रुपये की पहली किस्त देकर नायब तहसीलदार के पास भेजा गया। आरोपी देश कुमार कुर्रे ने यह रिश्वत की रकम एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस में ली। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे स्वीकार किए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी ने रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद कर ली है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके और तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Advertisment

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी ने गिरफ्तार किए गए नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर एसीबी के मोबाइल नंबर 9926111932 या फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क कर शिकायत करें। एसीबी बिलासपुर की यह कार्रवाई पिछले डेढ़ साल में की गई 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! SIT के रडार पर आए 40 लोग, सुरक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े फेरबदल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!