Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS:भगवान श्री परशुराम जी की 1100 दीपों से महाआरती…

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य इन्दूभवानन्द महाराज ने भगवान श्री परशुराम जी के बारे में बताया कि वे शास्त्र एवं शस्त्र दोनों ही विधा में पारंगत थे और सच्चे धर्म रक्षक थे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन के वार्षिक आयोजनों पर प्रकाश डाला और मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार करवाया। कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने भगवान श्री परशुराम जी को विप्रों के आराध्य देव बताया और कहा कि वे आज भी विप्र एकता के प्रतीक हैं।

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट:सबसे पहले बैलट की गिनती जारी; AAP और भाजपा 3-3 सीटों पर आगे...

महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने महिलाओं द्वारा पूजन तैयारियों के विषय में जानकारी साझा की। सभा को राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉ सुनील कुमार ओझा और अन्य प्रमुख लोगों ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में भगवान श्री परशुराम जी की 1100 दीपों से महाआरती की गई और जय-जय परशुराम के नारों से स्थल गुंजायमान रहा। इसके पश्चात सभी ने भोजन रुपी प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर एसके केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!