Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘तारक मेहता…’ में नई एंट्री का ‘जबरदस्त’ ट्विस्ट, जानें कौन हैं अन्वी तिवारी, जो गोकुलधाम में मचाएंगी धमाल?

मुंबई : छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपने नए ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों का खूब एंटरटेन करता है. हाल ही में जेठालाल की गोकुलधाम सोसाइटी में एक नई एंट्री हो गई है. लेकिन, वो नई एंट्री दया बेन की नहीं है. दरअसल, सोनी सब टीवी के इस मशहूर सीरियल में जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस अन्वी तिवारी की एंट्री हुई है. अब तक कई क्राइम शोज में में अपना जलवा बिखेर चुकी अन्वी का ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे शो के लिए ‘हां’ कहना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था.

See also  एक्टिवा की डिक्की से नशीली टेबलेट जब्त, युवक गिरफ्तार...

वैसे तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ऑडियंस को सालों से दया बेन का इंतजार है. लेकिन, दया बेन से पहले इस मशहूर टीवी सीरियल में ‘मोना’ (अन्वी का किरदार) की एंट्री हो गई है. अब ये मोना गोकुलधाम सोसाइटी की कहानी में कौनसा जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आएगी? ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन, इस शो के फैंस का मानना है कि मोना के इस सोसाइटी में आने के बाद पोपटलाल को उसका प्यार जरूर मिलेगा. अब क्या मोना और पोपटलाल के दिल मिलेंगे या फिर इस किरदार को किसी और वजह से इस शो में लाया गया है? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

See also  CG NEWS : कागजी दावे, जमीनी हकीकत में फेल : उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल की 5G सेवा अब भी सपना...

जानें कौन हैं अन्वी तिवारी
अन्वी तिवारी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले अन्वी कई क्राइम टीवी शोज और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी हैं. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के टैलेंट ने हमेशा ही दर्शकों का ध्यान खींचा है. अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे बड़े और लोकप्रिय शो का हिस्सा बनना उनके करियर में एक और मील का पत्थर साबित होगा. अन्वी के फैन्स उन्हें इस नए अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अब अन्वी गोकुलधाम सोसाइटी में फिट हो पाती है या मिसफिट होने की वजह से उन्हें यहां से भगा दिया जाता है? ये देखना दिलचस्प होगा.

See also  वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता का मुनाफा 172 फीसदी बढ़कर 20,535 करोड़ रुपए पर पहुँचा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!