Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Nagar Nigam : रायपुर में करोड़ों की सीसी रोड–शेड अनियमितता का खुलासा! आज से शुरू होगी हाई-लेवल जांच…

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोनों में चल रहे निर्माण कार्यों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सीसी रोड, ड्रेनेज स्लैब और शेड निर्माण में लाखों रुपए की अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। विधायक राजेश मूणत द्वारा की गई शिकायत के आधार पर नगर निगम आयुक्त ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जो 21 नवंबर से औपचारिक जांच शुरू करेगी।

Raipur Nagar Nigam : दो-दो प्रोजेक्ट, 10-10 लाख… फिर भी गुणवत्ता पर सवाल

शिकायतों में तात्यापारा वार्ड के हांडीपारा इलाके और हनुमान मंदिर के पास बने दो निर्माण प्रोजेक्ट—

  • 10 लाख की लोहे की जाली,
  • 10 लाख का मंच शेड स्लैब,
    को लेकर गंभीर गड़बड़ियों का आरोप है।
See also  छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित बनाने हुई कार्यशाला, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू...

इतना ही नहीं, 9.69 लाख की सीसी रोड और 10 लाख के आरसीसी लेटर कव्हर को भी संदिग्ध बताया गया है। आरोप है कि पूरी राशि स्वीकृत होने के बावजूद कम सामग्री, घटिया क्वालिटी और अधूरा निर्माण कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

कौन करेगा जांच?
उच्चस्तरीय समिति में ये अधिकारी शामिल हैं—

Advertisment

संजय बांगडे – अधीक्षण अभियंता (लोककर्म)

अंशुल शर्मा – कार्यपालन अभियंता

शैलेंद्र पटेल – सहायक अभियंता

समिति अब प्रत्येक निर्माण स्थल का निरीक्षण, रजिस्टर–बिलिंग रिकॉर्ड की जांच और संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों से पूछताछ करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद निगम द्वारा आगे की कार्रवाई तय होगी।

See also  मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत 22 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 6 हजार 800 रुपए समन शुल्क लिया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!