Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR : खारुन नदी किनारे शराब विवाद में हत्या, जीजा ने साले की गला घोंटकर की हत्या…

रायपुर, 10 अप्रैल। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खारुन नदी किनारे एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष), पिता नूनकरण यादव, निवासी ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद और आरोपी गोप सिंह बरिहा, उम्र 45 वर्ष, निवासी पल्सीपानी, दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे।

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को दोनों सिलतरा शराब भट्टी गए थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। बताया गया कि शराब पीने के बाद गोप सिंह ने घनश्याम यादव को 150 रुपए दिए थे। ताकि वह और शराब ला सके, लेकिन घनश्याम यादव ने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात को लेकर आरोपी गोप सिंह नाराज था। इसके बाद 09 अप्रैल 2026 को दोनों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान घनश्याम यादव शौच जाने की बात कहकर खारुन नदी की ओर चला गया।

See also  मुंबई में ड्रग्स माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक: 2 करोड़ की चरस के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार; विक्रोली के ‘सेफ हाउस’ में मिली बड़ी खेप

आरोपी गोप सिंह उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम यादव बेहोश हो गया। आरोपी को यह डर हुआ कि कहीं उसकी मौत न हो जाए और घटना का खुलासा न हो जाए, इस कारण उसने अपने गमछे से मृतक के गले को कस दिया, जिससे घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी गोप सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!