Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING : पति ने पत्नी का किया ये हाल, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम…

कोंडागांव, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मानसिक तनाव और बीमारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों 9 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए हुए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास पति धनेश्वर ने अचानक पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । ग्रामीणों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

See also  Jashpur News: जशपुर में दर्दनाक हादसा: लापता दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिले

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!