Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Murder : रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में ढाबे के सामने युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या

रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीती रात करीब 11:30 बजे की है। तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके। शुरुआत में उन्होंने वहां मौजूद युवक से बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान अचानक बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और लूटपाट की नीयत से युवक पर हमला कर दिया।

See also  LG IPO: इस दिन आएगा देश का पांचवां सबसे बड़ा LG इंडिया का IPO, कंपनी ने बताया पूरा प्लान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ढाबे और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

See also  CGBSE CG Board Result 2025 Date OUT Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर Direct करें check…

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है और संभावित रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह मामला लूट के दौरान हत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी जारी है।

Advertisment

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि मेन रोड पर इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना से जुड़े आरोपियों या मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी देखी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस सनसनीखेज हत्या ने राजधानी से लगे इलाकों की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आम जन को सस्ते दर पर मिल रही हैं दवाइयां, राज्य के शासकीय अस्पतालों में खोले जा रहे हैं जन औषधि केंद्र, मोदी की गारंटी के अंतर्गत 26 जनवरी तक 151 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!