Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News:रेत के ढेर पर मिली खून से लथपथ युवक की लाश, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला. मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

सुबह स्थानीय लोग जब बाहर निकले तो उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है.

See also  मानवाधिकार टीम द्वारा श्रमिको को गमछा वितरण...

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!