Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पिता ने विलेन बनकर जमाई थी धाक, बेटी कैमरे के पीछे से कमा रही नाम, इन फिल्मों के लिए किया काम

मुंबई : अमजद खान, अमरीश पुरी, प्राण, प्रेम चोपड़ा, रंजीत और ना जाने कितनी ही ऐसे नाम हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा ही बदलकर रख दी थी. गुजरे दौर में कई खूंखार और शानदार खलनायक हिंदी सिनेमा में आए थे. कईयों ने तो सीधे हीरो को टक्कर दी और सुपरस्टार की तरह ही पहचान बनाई. वहीं कई विलेन ऐसे भी रहे जिन्हें इन विलेन्स की तरह पहचान न मिली हो लेकिन वो अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने में कामयाब रहे. सदाशिव अमरापुरकर भी बॉलीवुड का एक ऐसा ही नाम रहे हैं.

सदाशिव अमरापुरकर अब इस दुनिया में नहीं है. साल 2014 में उनका निधन हो गया था. बड़े पर्दे पर खूंखार किरदार निभाने के साथ ही उन्होंने कॉमेडी किरदार भी निभाए थे. हालांकि आज हम आपसे बात करेंगे सदाशिव की बेटी के बारे में जो कैमरे के पीछे रहकर भी नाम कमा चुकी हैं और अब कैमरे के सामने एक्टिव हैं. आइए जानते हैं कि उनकी बेटी कौन हैं और वो क्या काम करती हैं?

See also  प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान…

कौन है सदाशिव अमरापुरकर की बेटी?
सदाशिव ने 1973 में सुनंदा कर्मारकर से शादी की थी. इसके बाद दोनों ने बेटी रीमा अमरापुरकर का वेलकम किया था. अपने पिता की तरह रीमा ने बॉलीवुड में एक्टिंग करके तो नाम नहीं कमाया लेकिन, उनका नाता सिनेमा से रहा है. वो एक फिल्म के लिए डायरेक्शन की बागडोर संभाल चुकीं हैं और फिल्मों की असिस्टेंट डायरेक्टर भी रही हैं.

रीमा ने इन फिल्मों के लिए किया काम
रीमा ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में काम किया है. साल 2006 में आई अमिताभ बच्चन, सलमान खान, हेमा मालिनी और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बाबुल’ की वो असिस्टेंट डायरेक्टर रही हैं. वहीं 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल’ के लिए भी रीमा असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. इसमें संजय दत्त, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स ने काम किया था. इसके अलावा रीमा ‘अरा अरा आबा आता तेरी थाम्बा’ फिल्म को डायरेक्ट भी कर चुकी हैं.

See also  कौन हैं IFS अधिकारी निधि तिवारी जो बनीं PM मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी...

अब खुद का पॉडकास्ट चला रही हैं रीमा
रीमा अब खुद का पॉडकास्ट शो चलाती हैं जिसका नाम है ‘एमयू. पो. मनोरंजन’ है. उनके यूट्यूब चैनल पर 13.5 हजार सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर सदाशिव की बेटी को 12 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो अपने पॉडकास्ट के वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!