Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : हाईटेक गांजा हाइडआउट केस: कुख्यात सरगना मुकेश बनिया का राइट हैंड मनीष वर्मा गिरफ्तार, नेटवर्क का बड़ा खुलासा

रायपुर : रायपुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू नगर के हाईटेक गांजा हाइडआउट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 26 मार्च को पकड़ा गया, जो इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था।

इससे पहले 23 फरवरी को पुलिस ने अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर कालीबाड़ी क्षेत्र में एक किराए के मकान में छापा मारकर करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि यह हाइडआउट तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया गया था।

See also  यूरिक एसिड के क्रिस्टल को छानकर बाहर कर देती है लौकी...

मामले में मुख्य सरगना मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मनीष वर्मा इस नेटवर्क का संचालन, मकान किराए पर लेने और सप्लाई चैन को मैनेज करने में सक्रिय था। पुलिस को पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य अहम सुराग भी मिले हैं। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!