छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
Raipur Crime : सूखे नशे पर कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा, ढाई किलो गांजा बरामद

रायपुर : रायपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 मार्च को मरवाही श्मशान घाट क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई, जहां महिला गांजा बेचते हुए पकड़ी गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मंशा पाण्डेय (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 2 किलो 408 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में सामने आया कि महिला गांजा को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर स्थानीय स्तर पर बेच रही थी। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।



