Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जेएस यूनिवर्सिटी के कोर्सों की डिग्रियां फर्जी, रद्द होगी मान्यता…

नई दिल्ली। शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव की मुश्किलों में जिला प्रशासन के नोटिस जारी होने के बाद इजाफा हुआ है। जांच समिति अध्यक्ष ने कुलाधिपति पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एके डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद एवं भदावर डिग्री कॉलेज आगरा में नौकरी प्राप्त किए जाने के संबंध में शैक्षिक अभिलेख मांगे हैं। मंगलवार शाम पांच बजे तक सभी शैक्षिक अभिलेख एवं साक्ष्य जिला मुख्यालय दबरई पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।

यूनिवर्सिटी की भूमि, नक्शा, सभी कोर्सों की डिग्रियों के संबंध में जांच समेत अन्य कई बिंदुओं पर जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं राज्य उच्च शिक्षा परिषद लखनऊ के अपर सचिव ने भी यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी करते हुए यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों को लखनऊ तलब किया है। गत 24 मार्च को राधाकृष्ण निवासी हीरो एजेंसी के सामने थाना बाह जनपद आगरा एवं केशवदेव चतुर्वेदी निवासी चन्द्रपुर थाना बाह जनपद आगरा, हाल निवासी 82, राधा विहार कमला नगर जनपद आगरा ने एक शिकायती पत्र जिला प्रशासन की जांच समिति को दिया था।

See also  हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद नए प्यार की तलाश में नताशा...

ये हैं आरोप

दोनों शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एके डिग्री कॉलेज एवं भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज आगरा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। यह शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन की जांच समिति के अध्यक्ष ने कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक को गत 28 मार्च को नोटिस जारी किया है।

दिए गए ये निर्देश

Advertisment

जांच समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य ने मंगलवार शाम पांच बजे तक नोटिस के जवाब के रूप में डॉ. सुकेश यादव के सभी शैक्षिक अभिलेखों एवं साक्ष्यों समेत जिला मुख्यालय दबरई स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस नोटिस का जवाब न मिलने पर जांच समिति अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई लाएगी।

See also  Bilaspur News: हाईकोर्ट में DGP का हलफनामा: जांच पूरी होने के बाद भी 1.45 लाख मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!