Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सड़क हादसे में नवदंपती मौत, 2 माह पहले हुई थी शादी, चासक फरारा, तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग-भिलाई। जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार नवदंपति को देर रात अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर कुचलकर फरार हो गया। नवदंपती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को सुपेला अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।
भिलाई कोहका निवासी मुकेश कुर्रे अपनी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे के साथ देर रात रायपुर की ओर से अपने घर कोहका जा रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर कुचलकर फरार हो गया। नवदंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

See also  आदिवासी दलित विरोधी है भारतीय जनता पार्टी : राजेश लिलोठिया.... पामगढ़ में संविधान रक्षक किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल....

घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पहुंचकर दोनों के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के भेजवा दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को कुछ देर के चक्का जाम कर दिया।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया गया। मृतक मुकेश कुर्रे और कमलेश्वरी कुर्रे की शादी 2 माह पहले हुई थी। दोनों स्कूटी से रायपुर अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर भिलाई कोहका जा रहे थे। मृतक मुकेश सुपेला में प्रिटिंग प्रेस में काम करता था। खुर्सीपार पुलिस मर्ग कायम कर फरार ट्रक और ड्राइवर की पतासाजी में जुट गई है।

See also  BREAKING NEWS : अब तक की सबसे बड़ी रक्षा डील! फ्रांस से 26 परमाणु बम दागने वाले राफेल मरीन विमान खरीदेगा भारत, जानें कितने खतरनाक होंगे…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!