रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, 2 घंटे के भीतर लापता किशोर को ढूंढ निकाला…

रायपुर। रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर 2 घंटे के भीतर लापता किशोर को ढूंढ निकाला है, आज दिनांक 11.08.2025 के लगभग 11.15 बजे सूचक खेमचंद जैन निवासी ग्राम सांकरा ओ.पी. सिलतरा थाना धरसीवा जिला रायपुर उपस्थित आकर सूचना दिया गया कि इनका 15 वर्षीय नाबालिक लड़का कल दिनांक 10.08.2025 के रात्रि लगभग 08.30 बजे ईलेक्ट्रानिक एक्टीवा क्रमांक सीजी/04/पी के /2346 लेकर बिना बताये घर से कही चले गया है, अपने परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारो के पास पता करने पर भी पता नही चल रहा हैं, कि उक्त सूचना की जानकारी तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उपमहानिरीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पूर्णिमा लामा को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुमशुदा बालक के पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया।
जिसके पश्चात् टीम के सदस्यों द्वारा गुमशुदा बालक का परिजनो से विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें ज्ञात हुआ कि उक्त ईलेक्ट्रीक वाहन एक्टीवा जिसमें नाबालिग बालक गया था उसमें जी.पी.एस. सिस्टम लगा हैं किन्तु एक्टीव नही है जो लोधी पारा के होण्डा शो रूम से वाहन को क्रय करना बताये, लोधी पारा होण्डा के शोरूम से तत्काल संपर्क कर हालात को बताकर पेट्रोलिंग स्टाफ को परिजनो के साथ लोधी पारा रवाना कर क्रेता के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर में जी पी एस को चालू कराया गया जिसका जी पी एस ट्रेस करने पर प्रथम लोकेशन कोनी रोड़ बिलासपुर में होना पाया गया, उक्त संबंध में तत्काल जिला बिलासपुर ए.सी.सी.यू. (क्राईम ब्रांच) के निरीक्षक श्री मोहम्मद अजहर से संपर्क कर उक्त लोकेशन, गाडी नम्बर बताकर पतासाजी हेतु अनुरोध किया गया ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर पतासाजी किया जो उक्त बालक एवं वाहन उक्त स्थान पर नही मिला। दुसरा लोकेशन लेने पर उक्त एक्टीवा का लोकेशन आर बी पेट्रोल पंप गतौरी जिला बिलासपुर में होना पाया गया, मौके पर से ही उक्त टीम तत्काल आर पी पेट्रोल पंप गतौरी रवाना हुए पतासाजी करने पर उक्त बालक अपने वाहन के साथ गतौरी पेट्रोल पंप में ईलेक्ट्रीक वाहन को चार्जिंग करते मिला जिसे सही सलामत टीम द्वारा बरामद किया गया बरामदगी पश्चात परिजनो को तलब कर उक्त बालक को सुपुर्द किया गया। जिला रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस द्वारा सूचना के दो घण्टे के अंदर अंर्तजिला समन्वय स्थापित कर एक उदाहरण पेश करते हुए नाबालिक बच्चे के साथ किसी भी प्रकार का अनहोनी होने से बचाया गया।



