Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस मुठभेड़ में भाजपा नेता सूर्या हांसदा की मौत, ECL परियोजना में गोलीबारी का आरोप…

गोड्डा,11अगस्त। झारखंड के भाजपा नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के जवान तैनात हैं। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है।

एसपी मुकेश कुमार ने सूर्या हांसदा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम सूर्या को गिरफ्तार करने गई थी। एसपी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

पुलिस वैन के आगे खड़ी हो गई सूर्या की मां

बता दें कि सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी की सूचना उनकी पत्नी सुशीला ने पिछले रविवार को दी थी। सुशीला ने सूर्या के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफरनामा, कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली...

Advertisment

ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव निवासी सूर्या हांसदा भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जब भाजपा ने बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम को टिकट दिया था, तब सूर्या हांसदा ने जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था, हालाँकि, वह चुनाव में बुरी तरह हार गए थे।

सूर्या हांसदा पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में ईसीएल की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी।

इसके अलावा साहिबगंज के क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी।

See also  सुपोषित सक्ती मिशन के तहत सेक्टर सकर्रा, घिवरा, कोटमी और बाराद्वार में अंडा या केला वितरण हुआ शुरू, जिले में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सेक्टर बाई सेक्टर किया जा रहा है अंडा या केला वितरण....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!