Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेलवे जॉब्स 2025: रेलवे में 9970 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट और सैलरी समेत जरूरी डिटेल…

रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी (RRB) ने 9900 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए 12 अप्रैल यानी आज से आवेदन शुरू होंगे.

ये भर्तियां असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर की जाएंगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 पद भरे जाएंगे.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन करने की लास्ट डेट 11 मई 2025 निर्धारित की है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय आधार कार्ड का उपयोग करके अपनी प्राथमिक डिटेल्स को वैरिफाई करें, ताकि आगे चलकर कोई दिक्कत ना हो.

See also  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने प्रकरणों की जनसुनवाई

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

असिस्टेंट लोको पायलट के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई योग्यता होनी चाहिए. हालांकि जिनके पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री होगी, वो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए 18 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि ओबीसी, एससी और एसटी जैसे आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.

Advertisment

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. हालांकि पहले चरण की परीक्षा यानी सीबीटी-1 में शामिल होने पर कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में से 400 रुपये वापस लौटा दिए जाएंगे. इसी तरह ईबीसी, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी वालों के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है, लेकिन सीबीटी-1 में शामिल होने पर उन्हें पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे.

See also  यातायात पुलिस द्वारा 07 बड़े भारी वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर मोटर अधिनियम के तहत 19 हजार रूपए का समन शुल्क वसूला गया...

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
फिर होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 लिंक पर .

उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करनी होगी.

अब अपना आवेदन पत्र भरें और जरूरी शुल्क का भुगतान करें.

फिर सबमिट पर और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
चयन प्रकिया और सैलरी

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की ये भर्ती 5 चरणों में की जाएगी, जिसमें सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं. इन सबके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर भेजा जाएगा. असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 19,900 रुपये शुरुआती सैलरी मिलेगी.

See also  Side Effects Of Eating Late At Night: सोने से कितने घंटे पहले खाना है जरूरी? यहाँ समझें इसके पीछे का विज्ञान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!