Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raid 2 Advance Booking : अजय देवगन की ‘RAID 2’ 1 मई को होगी रिलीज, लेकिन उससे पहले ही कर ली इतने करोड़ की कमाई… दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली। Raid 2 Advance Booking : अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। अब ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन के लिए कितने टिकट बेचे हैं और रिलीज से पहले प्री-टिकट सेल से कितनी कमाई कर ली है।

‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त तरीके से हो रही है। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।

See also  बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 23.546 किलोग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...

जानकारी के अनुसार, ‘रेड 2’ ने पहले दिन की प्री-टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 92.62 लाख रुपये की कमाई की है। देशभर में इसके 3,968 शो के लिए अब तक 29,715 से ज्यादा टिकटें बेची जा चुकी हैं। वहीं, ब्लॉक सीटों को जोड़ने के बाद ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग से कुल कमाई 2.06 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘रेड 2’ की रिलीज में अभी तीन दिन शेष हैं, और इन दिनों में एडवांस बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 5 से 10 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है। यदि वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा, तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, संविदा कर्मियों को मातृत्व अवकाश का देना होगा वेतन...

7 फिल्मों से होगा मुकाबला

Advertisment

1 मई को ‘रेड 2’ के साथ-साथ संजय दत्त की ‘द भूतनी’ सहित कुल सात फिल्मों का क्लैश होगा, जिनमें साउथ और हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘रेड 2’ इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

‘रेड 2’ की स्टारकास्ट और कहानी

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ 2018 में आई हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। पहले भाग में अजय देवगन की एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी के रूप में दमदार परफॉर्मेंस और दिलचस्प कहानी को खूब सराहा गया था।

सीक्वल में भी भ्रष्टाचार और छापेमारी की कहानी आगे बढ़ेगी। इस बार अजय देवगन का सामना रितेश देशमुख से होगा। वहीं, वाणी कपूर ने इस बार इलियाना डिक्रूज की जगह ली है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!