Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Kedarnath Dham Kapat Opening : भक्तों के लिए खुशखबरी! 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, फूलों से सजा बाबा का दरबार…तैयारियों की झलक देखिए

उत्तराखंड। Kedarnath Dham Kapat Opening : उत्तराखंड में प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 30 अप्रैल से होने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। केदारनाथ धाम में भी अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पहले मंदिर को भव्य तरीके से फूलों से सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सजावट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। चार धाम यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस उत्साह को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

See also  कुंवर सिंह किसान बैंगन, टमाटर की खेती से साल में 25 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा कमा रहे, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान के रूप में किया है सम्मानित...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है और सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सीएम धामी ने अपने कैंप कार्यालय से चार धाम में मुख्य सेवक भंडारा के लिए सेवकों की एक टीम को रवाना किया।

उन्होंने बताया कि इस भंडारे के माध्यम से चार धाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि श्रद्धालु उत्तराखंड से सुखद अनुभव लेकर लौटें और यात्रा को सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बिलासपुर में 28 सेमी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

आज रवाना होगी बाबा केदार की डोली

Advertisment

केदारनाथ यात्रा से पूर्व आज ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। पहले दिन डोली गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में विश्राम करेगी। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, बाबा केदार की उत्सव डोली यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। यह डोली कई पड़ावों से होकर गुजरती है और 2 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर कपाट उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा।

चार धाम यात्रा मार्ग पर हेल्थ एटीएम की सुविधा

चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए इस बार यात्रा मार्ग पर करीब 50 हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इन एटीएम के माध्यम से श्रद्धालु 70 से अधिक प्रकार की स्वास्थ्य जांच स्वयं कर सकेंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी तीर्थयात्रियों को हेल्थ एटीएम की सुविधा प्रदान की जा रही है।

See also  Gagan Arora : ‘खौफ’ में टब्बर से लेकर ग्रे किरदार तक, गगन अरोड़ा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सबको चौंका दिया...

डॉ. कुमार के अनुसार, हेल्थ एटीएम से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य जांच में सहूलियत मिलेगी और वे किसी भी संभावित स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगा सकेंगे। इससे यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!