Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, राहुल द्रविड ने दिया इस्तीफा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद साधारण रहा था। आईपीएल के 18वें संस्करण में टीम को काफी करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अंतिम ओवरों में 10 या उससे कम रनों का पीछा करते हुए भी पिंक आर्मी को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

हालांकि, अब मुश्किल परिस्थितियों में लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राजस्थान की…

Rahul Dravid: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद साधारण रहा था। आईपीएल के 18वें संस्करण में टीम को काफी करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अंतिम ओवरों में 10 या उससे कम रनों का पीछा करते हुए भी पिंक आर्मी को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

See also  तेज होगी सेना की धार! देश के जवानों के लिए Mahindra ला रहा नई दमदार Thar Roxx, पहाड़, जंगल और रेगिस्तान…हर रास्ते पर दौड़ेगा

हालांकि, अब मुश्किल परिस्थितियों में लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राजस्थान की मुश्किलों में नए संस्करण से पहले ज्यादा इजाफा हो गया है। खुद आरआर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की जानकारी दी, जिसने राजस्थान के लाखों फैंस को निराश कर दिया है।

IPL 2025 में बनाए गए थे हेड कोच

Advertisment

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम का हेड कोच बनाया गया था। हालांकि, राहुल के कोचिंग संभालने के बाद राजस्थान में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की भी एंट्री हुई थी, लेकिन इस सीजन टीम का प्रदर्शन बल्लेबाजी में बेहद शर्मनाक रहा था। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी, जिसके चलते हेड कोच और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की कोचिंग पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

See also  CG Jobs 2026 : इस जिले में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी 794 पदों पर सीधी भर्ती

टीम के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम ओवर में यह टीम 10 या उससे कम रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी थी, जबकि उनके हाथ में 5 या उससे अधिक विकेट शेष थे। इन दो करीबी हार के कारण राजस्थान को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

राजस्थान ने शेयर की भावुक पोस्ट

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और राजस्थान रॉयल्स की अब राहें अलग होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने लिखा कि

See also  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

”राजस्थान रॉयल्स ने आज घोषणा की कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

फ्रेंचाइजी की संरचनात्मक समीक्षा के तहत, राहुल (Rahul Dravid) को फ्रेंचाइजी में एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल को हार्दिक धन्यवाद देते हैं।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!