Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कर्ज में डूबे मजदूर ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान, गणेश विसर्जन के लिए गया था परिवार

कोरबा, 30 अगस्त। कोरबा जिले में कर्ज में डूबे एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काम नहीं मिलने परेशान होकर वह अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार की शाम उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामधन केवट (50) पनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह रोजमर्रा की मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले कुछ महीनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। इस दौरान वह शराब के आदी हो गया।

पड़ोसी ले लिए थे पैसे उधार

See also  IPL में सबसे लंबे खिलाड़ी की एंट्री, प्लेऑफ में पहुंचते ही RCB ने चला मास्टरस्ट्रोक, बाबर आजम को 5 बार किया है आउट

शराब पीकर वह अक्सर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता था। दो दिन पहले उसने पड़ोसी से 3000 रुपए उधार लिए थे। उसने कहा था कि काम के लिए बाहर जा रहा हैं और लौटकर पैसे लौटा देंगे। लेकिन वह काम पर नहीं गए।

गणेश मूर्ति विसर्जन गया था परिवार, तो कर ली खुदकुशी

Advertisment

शुक्रवार की शाम को परिवार के सदस्य पड़ोस में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। रामधन घर पर अकेले था। जब परिवार वापस लौटा तो उसने फांसी के फंदे पर लटका पाया। रजगामार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  मलबे में दबा प्रशासन! कार्यालय के सामने बदहाली, देखकर भी जिम्मेदार अनजान, कार्यालय के सामने मलबे का पहाड़, जिम्मेदारों की चुप्पी ने उठाए गंभीर सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!